फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amidst tension Sharif invites modi to pak

नवाज शरीफ के फिर बदले सुर, मोदी को दिया पाक आने का न्यौता

Sat, 27 Aug 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
Amidst tension Sharif invites modi to pak
नवाज शरीफ-नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर चल रही कड़वाहट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजा है। यह न्यौता अक्टूबर में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दक्षेस सदस्य देशों के नेताओं को इस सम्मेलन में आने की दावत भेजी है और वह उनका इस्लामाबाद में स्वागत करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन


बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत और पाकिस्तान के संबंधों में चल रहे तनाव को देखते हुए क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस महीने की शुरुआत में दक्षेस गृहमंत्री सम्मेलन में भाग लेने के लिए राजनाथ सिंह इस्लामाबाद पहुंचे थे, लेकिन उस दौरान दोनों देशों के बीच कड़वाहट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दक्षेस वित्तमंत्री शिखर सम्मेलन में अरुण जेटली नहीं पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास को भेजा। 

'पीओके और आतंक पर वार्ता को तैयार है भारत'

Amidst tension Sharif invites modi to pak
s jaishankar - फोटो : s jaishankar

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षेस के नौ पर्यवेक्षकों को भी इस शिखर सम्मेलन के लिए न्यौता भेजा गया है।

उधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर पर परिणाममूलक बातचीत करना चाहता है और पाकिस्तान को पता है कि भारत के मुताबिक इस मुद्दे का अपेक्षित परिणाम पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के उस हिस्से से अपना अवैध कब्जा हटाना है।

डॉ. जयशंकर ने पाक को यह भी याद दिलाया है कि बातचीत 1972 के शिमला समझौते, 1999 के लाहौर घोषणापत्र और 2004 के संयुक्त वक्तव्य के आधार पर होनी चाहिए। हालांकि पाक की ओर से इस पेशकश पर कोई टिप्पणी अभी आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed