{"_id":"6097574b8ebc3e6acb01280d","slug":"amid-surge-in-covid-19-cases-in-goa-state-government-put-15-day-lockdown-here-you-know-all-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी: गोवा में लगाया गया 15 दिन का कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाबंदी: गोवा में लगाया गया 15 दिन का कोरोना कर्फ्यू, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद
Sun, 09 May 2021 09:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 09 May 2021 09:58 AM IST
सार
गोवा में बढ़ते कोरोना वायरस के कोहराम को देखते हुए राज्य सरकार ने वहां 15 दिन का कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
गोवा में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : ANI
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है, हालांकि अभी तक इसकी पीक नहीं आई है। लेकिन पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के चार लाख दैनिक मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। यही नहीं देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
गोवा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने वहां 15 दिन का लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है। ये लॉकडाउन रविवार से शुरू हो जाएगा और 23 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू का एलान किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को गोवा में एक दिन में कोरोना वायरस के 3751 मामले सामने आए। जबकि कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.16 लाख पहुंच गया है। वहीं एक दिन में गोवा में 55 लोगों की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई और रिकवर मामलों की बात करें तो एक दिन में 3025 मरीजों ने इस वायरस को मात दी और सुरक्षित अपने घर वापस लौटे। गोवा में मृतकों की संख्या 1612 हो गई है तो वहीं सक्रिय मामले 32,387 हैं। आइए जानते हैं कि इस कर्फ्यू के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा...
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान क्या खुला रहेगा?
- मेडिकल की दुकानें
- ग्रॉसरी शॉप
- स्टैंडअलोन शराब की दुकानें
- अस्पताल और मेडिकल सुविधाएं
- बैंक, इंश्योरेंस, कस्टम क्लीयरेंस, एटीएम
- खुलने का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक
कर्फ्यू के दौरान क्या बंद रहेगा?
- कसीनो, बार, रेस्त्रां, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
- ऑडिटोरियम, कम्यूनिटी हॉल, क्रूज, वाटरपार्क
- जिम, पार्लर, सैलून, सिनेमा हॉल, थिएटर
- स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थान और बाजार