{"_id":"6af6c709b4750dba730675bf","slug":"amid-ncp-merger-talks-amit-shah-to-meet-senior-leaders-of-bjp-ncp-shiv-sena-during-2-day-pune-visit-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी का होगा विलय?: अमित शाह दो दिन के लिए जाएंगे पुणे, भाजपा-रांकपा और शिवसेना के नेताओं से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी का होगा विलय?: अमित शाह दो दिन के लिए जाएंगे पुणे, भाजपा-रांकपा और शिवसेना के नेताओं से करेंगे मुलाकात
Fri, 13 Nov 2026 01:45 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:45 PM IST
सार
एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। शाह 16 नवंबर को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। उनके इस दौरे को महाराष्ट्र की बदलती सियासी परिस्थितियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय या फिर से एकजुट होने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके दौरे को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही हलचल के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अमित शाह 15 नवंबर को तालेगांव दाभाड़े में सहकारी आधार पर संचालित होने वाली एक औद्योगिक इकाई का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह मुंडवे स्थित भारत फोर्ज की इकाई का दौरा करेंगे। रविवार रात वह पुणे में ही रुकेंगे। इस दौरान भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होने की संभावना है।
अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे शाह
16 नवंबर को अमित शाह पुणे जिला परिषद परिसर में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष रहे अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में एनसीपी के विधायक, मंत्री, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी के नेताओं को फोन के जरिये कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। राज्य के प्रचार विभाग ने भी गृह मंत्री के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे की पुष्टि की है।
एनसीपी के सूत्रों ने भी अजित पवार की प्रतिमा के अनावरण की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने इसके लिए औपचारिक अनुरोध किया था। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी अमित शाह से महायुति गठबंधन और एनडीए से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सुनेत्रा और पार्थ पवार ने दिल्ली में शाह से की थी मुलाकात
अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके बेटे व सांसद पार्थ पवार ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनसीपी को वित्त मंत्रालय दोबारा सौंपने और पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय या फिर से एकजुट होने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
इसके बाद एनसीपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। इसमें प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री छगन भुजबल और हसन मुश्रीफ के अलावा पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के कामकाज और वरिष्ठ नेताओं तथा युवा नेताओं के बीच बढ़ती दूरी को लेकर चर्चा हुई थी।
सुप्रिया सुले ने विलय की चर्चाओं को किया खारिज
महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के एक होने की अटकलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को विलय की किसी भी बातचीत से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके भाई और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के दिन ही उनके लिए विलय का मुद्दा खत्म हो गया था। मीडिया से बातचीत में सुले ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनसीपी के बीच फिर से एक होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा, "हमें विलय के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। भावुक होते हुए सुले ने कहा, "मेरे भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं और उसी दिन मेरे लिए विलय का विषय खत्म हो गया था। मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, इसलिए मुझे नहीं पता कि किस विलय की बात हो रही है। इस बारे में किसी ने मुझसे बात नहीं की है।"
क्या फरवरी में हो सकता है विलय?
सुप्रिया सुले का यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले एक सप्ताह से चल रही अटकलों के बीच आया है। एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने हाल ही में कहा था कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत चल रही थी। उनके मुताबिक, अगर विमान हादसे में अजित पवार का निधन नहीं हुआ होता तो फरवरी में दोनों गुट एक हो सकते थे।
वहीं, शरद पवार के हालिया अस्पताल में भर्ती होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनका हालचाल जाना था। इसके दो दिन बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सांसद पार्थ पवार लगातार दो दिन शरद पवार के मुंबई स्थित आवास 'सिल्वर ओक' पहुंचे थे। इन घटनाक्रमों के बाद पर्दे के पीछे दोनों गुटों के बीच बातचीत की अटकलें तेज हो गई थीं।
फडणवीस बोले- विलय पर हमें बताए बिना फैसला नहीं हो सकता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों एनसीपी गुटों के विलय की चर्चाओं पर कहा कि इस बारे में केवल शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह के किसी कदम की जानकारी नहीं दी गई है। फडणवीस ने कहा, "अगर वे विलय का फैसला करते हैं तो वे आकर हमें बताएंगे, क्योंकि हमारे बिना विलय नहीं हो सकता। अभी तक दोनों में से किसी ने भी हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है।
वहीं, बुधवार को पुणे में जब उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "जब समय आएगा, तो आप सभी को सब कुछ पता चल जाएगा।" उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।