फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Hijab row, VP Naidu says students should be guided by school uniform

हिजाब विवाद: वेंकैया नायडू बोले- गैरजरूरी विवादों से रहें दूर, हम सभी पहले भारतीय हैं 

Sat, 26 Feb 2022 09:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Amit Mandal Updated Sat, 26 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

नायडू ने यह भी कहा कि लोगों को यह याद रखना चाहिए कि वे पहले भारतीय हैं। जाति, पंथ, लिंग, धर्म और क्षेत्र के बावजूद हम सभी एक हैं।

विज्ञापन
Amid Hijab row, VP Naidu says students should be guided by school uniform
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि गैर-जरूरी विवादों को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए और छात्रों को स्कूल की वर्दी के नियम का पालन करना चाहिए। बेंगलुरु में एक निजी स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन करने के बाद नायडू ने कहा कि कर्नाटक में चल रहे विवाद की तरह अनावश्यक विवादों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


विविध भारतीय संस्कृति की सुंदरता को महसूस करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि विविधता में एकता, भारत की विशेषता है। अलग भाषा, अलग वेश फिर भी अपना एक देश। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को यह याद रखना चाहिए कि वे पहले भारतीय हैं। जाति, पंथ, लिंग, धर्म और क्षेत्र के बावजूद हम सभी एक हैं। हम पहले भारतीय हैं। यह सभी को याद रखना चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


नायडू ने यह भी कहा कि लोगों को उन भाषाओं पर गर्व महसूस करना चाहिए जो वे बोलते हैं और उनका प्रचार करते हैं। उन्होंने स्कूलों में पाठ्येतर गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस पहलू पर जोर देती है। उन्होंने सभी राज्य सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों से खेल, पाठ्येतर गतिविधियों को प्राथमिकता देने और बच्चों में आध्यात्मिक दिमाग विकसित करने का भी आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिकता का मतलब धर्म नहीं है। धर्म आपकी व्यक्तिगत पसंद है लेकिन हमारी संस्कृति, हमारी विरासत, हमारा कर्तव्य, हम सभी को अपने जीवन में पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed