{"_id":"5eb8846d8ebc3e908855685a","slug":"amid-covid-19-lockdown-assam-issues-eviction-notice-to-30-families-living-near-amchang-sanctuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान, असम में संरक्षित वन के पास रहने वाले 30 परिवारों को गांव खाली करने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के दौरान, असम में संरक्षित वन के पास रहने वाले 30 परिवारों को गांव खाली करने के निर्देश
Mon, 11 May 2020 04:17 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 May 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
बेदखली नोटिस (प्रतिकात्मक)
- फोटो : social media
दुनियाभर में कोरोना की वजह से लोगों से घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। भारत में पिछले 48 दिन से लॉकडाउन लगा हुआ है और हर किसी को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कठिन समय में जब हर कोई अपने-अपने घर में है, तब असम में एक विवादास्पद फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
यहां के वन विभाग ने अमचंग वन्यजीव अभयारण्य के पास रहने वाले एक गांव के 30 परिवारों से इलाका खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद राज्य की विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता देबब्रता सैकिया ने पर्यावरण और वन मंत्री परिमल को एक खत लिखकर इस फैसले को अमानवीय बताया है।
विज्ञापन
गुवाहाटी वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने 8 मई को गारबस्ती गाँव के 30 परिवारों को बेदखली नोटिस जारी किए थे, उनसे 15 दिनों के भीतर क्षेत्र खाली करने को कहा था।
विज्ञापन
कई संगठनों और प्रमुख व्यक्तियों ने सरकार के फैसले की आलोचना की है और प्रशासन से इसकी समीक्षा करने का अनुरोध किया है क्योंकि 2017 में गौहाटी उच्च न्यायालय ने इस क्षेत्र में एक निष्कासन अभियान को निलंबित कर दिया था और इस मामले को हल किया जाना बाकी है।