फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ami Bera re-elected to US Congress for third consecutive term

अमेरिकी संसद के लिए तीसरी बार चुने गए भारतवंशी एमी बेरा

Sun, 20 Nov 2016 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
 Ami Bera re-elected to US Congress for third consecutive term
फाइल फोटोः एमी बेरा - फोटो : Social Media
भारतवंशी एमी बेरा को लगातार तीसरी बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया है। इसके साथ ही अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या पांच हो गई है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। एमी बेरा ने कहा कि अमेरिका की सेवा करना गर्व की बात है। उन्होंने उन लाखों वालंटियर्स का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 51 वर्षीय एमी बेरा समेत चार भारतवंशी पहुंचे हैं। इनमें से तीन भारतवंशी पहली बार चुनकर पहुंचे हैं। बेरा से पहले इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति, वाशिंगटन से प्रमिला जयपाल और कैलिफोर्निया से रो खन्ना भी अमेरिकी संसद में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल के अमेरिकी इतनी संख्या में अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में पहुंचे हैं। इसके अलावा भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस को अमेरिकी सीनेटर नियुक्त किया गया है। एमी बेरा अकेले ऐसे भारतवंशी हैं, जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने सैक्रेमेंटो काउंटी के रिपब्लिकन शेरिफ स्कॉट जॉन को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दलीप सिंह सौंध की बराबरी

 Ami Bera re-elected to US Congress for third consecutive term
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप
अभी तक अमेरिकी कांग्रेस में सबसे अधिक समय तक कांग्रेस में रहने का रिकॉर्ड दलीप सिंह सौंध के नाम था। एमी बेरा ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सौंध ने 1957 से 1963 के बीच तीन कार्यकाल तक अमेरिका को अपनी सेवाएं दीं। कैलिफोर्निया प्रांत के टेमीकुला शहर के मुख्य डाकघर (सरकारी भवन) का नामकरण दलीप सिंह सौंध के नाम पर रखा गया था।

कौन है एमी बेरा
भारतीय मूल के अमेरिकी एमी बेरा के पिता बाबूलाल बेरा 1958 में राजकोट से अमेरिका जाकर बसे थे। एमी बेरा का जन्म लॉस एंजिलिस में हुआ और ला पामेला की ऑरेंज काउंटी में उनकी परवरिश हुई। बेरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से जीवविज्ञान में स्नातक की उपाधि लेने के बाद 1991 में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री भी हासिल की। उन्होंने सैक्रेमेंटो काउंटी में चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed