फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   american navy conducts operation near lakshdweep region in India without requesting India s prior consent

बिना अनुमति के भारतीय समुद्री सीमा में अमेरिकी नौसेना ने किया ऑपरेशन, बिगड़ सकते हैं कूटनीतिक रिश्ते

Fri, 09 Apr 2021 02:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 09 Apr 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
american navy conducts operation near lakshdweep region in India without requesting India s prior consent
नौसेना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

अमेरिकी नौसेना की ओर से भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में एक ऑपरेशन की खबर है। अमेरिका की नौसेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस जॉन पॉल जोन्स (डीडीजी 53) ने लक्षद्वीप समूह के लगभग 130 समुद्री मील पश्चिम में किया गया है।

विज्ञापन


यूएस नेवी ने कहा कि अतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप भारत की पूर्व सहमति के अनुरोध के बिना ही यह आपरेशन किया गया है। यह अमेरिकी ऑपरेशन भारत की मैरीटाइम सिक्योरिटी पॉलिसी के खिलाफ है। अमेरिकी नौसेना की सातवीं फ्लीट उसका सबसे बड़ा बेड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी तटीय देश की एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन की सीमा समुद्र तट से 200 नॉटिकल मील यानी 370 किमी की दूरी तक होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी सैन्य गतिविधि के लिए भारत की इजाजत की जरूरत होती है। बता दें कि इस तरह की हरकत अंडमान निकोबार में साल 2019 में चीनी जहाज द्वारा की गई थी। 


बता दें कि अब तक इस मामले में नौसेना और विदेश मंत्रालय से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि अमेरिकी नौसेना की ओर से कहा गया है कि हम रूटीन और नियमित तौर पर फ्रीडम ऑफ नेविगेशन ऑपरेशन करते हैं। अमेरिकी नौसेना की ओर से कहा गया कि हमने पहले भी ऐसा किया है और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed