फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American national gangraped in Kerala 2 held Rape accused brought back from UAE by Police Latest News Update

Kerala: अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; एक अन्य मामले में आरोपी को UAE से वापस लाई पुलिस

Wed, 02 Aug 2023 07:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
American national gangraped in Kerala 2 held Rape accused brought back from UAE by Police Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

केरल में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला हाल ही में भारत आई थी और कोल्लम के पास एक आश्रम में रुकी थी। आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना 31 जुलाई को हुई जब 44 वर्षीय महिला आश्रम के पास एक समुद्र तट पर अकेली बैठी थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के अनुसार पुरुष उसके पास आए और सिगरेट साझा करने की पेशकश की और जब उसने इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसे रम की पेशकश की। शराब पीने के बाद वह नशे में हो गई और उसके बाद पुरुषों ने उसे अपने बीच बाइक पर बिठाया और पास के एक खाली घर में ले गए जहां उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने एक अगस्त की रात को शिकायत दर्ज कराई थी। वह 22 जुलाई को केरल पहुंची थी।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी को केरल पुलिस यूएई से वापस लाई
इस बीच एक अन्य मामले में केरल पुलिस कथित दुष्कर्म के मामले में इंटरपोल रेड नोटिस झेल रहे भगोड़े सोनी पौलोस को सीबीआई और अन्य अधिकारियों के बीच सफल समन्वय के बाद संयुक्त अरब अमीरात से वापस ले आई है। केरल पुलिस द्वारा वांछित पुलोसी कथित रूप से यूएई भाग गया था, जहां उसे इंटरपोल द्वारा 31 जनवरी को जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रक्रिया
किसी देश का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो, इंटरपोल से जुड़े सभी मामलों के लिए एक नोडल संगठन होता है, जिसमें भगोड़ों से जुड़ी जानकारी और अन्य डाटा साझा करना भी शामिल है। भारत के मामले में सीबीआई ही एनसीबी थी। सीबीआई ने बयान में बताया कि उसके 'ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर' ने यूएई में इंटरपोल नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) और केरल पुलिस के साथ चर्चा की और उस शख्स को वापस लाने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed