फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American doctor Anthony Fauci said vaccination is the only solution to covid 19 oxygen crisis in india is still the same

कैसे रुकेगा कोरोना: डॉ. फाउची ने बताया समाधान, कहा- वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने से ही खत्म होगी महामारी

Mon, 10 May 2021 11:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 10 May 2021 11:30 AM IST
सार

अमेरिका के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर फाउची ने भारत के संदर्भ में कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र दीर्घकालिक उपाय ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है।

विज्ञापन
American doctor Anthony Fauci said vaccination is the only solution to covid 19 oxygen crisis in india is still the same
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची का कहना है कि सभी लोगों का वैक्सीन लगाना ही कोरोना से बचने का एकमात्र समाधान है। डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि अगर कोरोना के संक्रमण से बचना है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहले वैक्सीन लेनी होगी, यही इसका दीर्घकालिक समाधान है। 

विज्ञापन


ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए उत्पादन को बढ़ाना होगा
इसके लिए फाउची ने वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया है। बता दें कि डॉक्टर एंथनी फाउची अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार हैं और एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि अगर महामारी की पूरी तरह से खत्म करना है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगानी होगी। 
विज्ञापन


भारत को अस्थायी अस्पताल बनाने की जरूरत
उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। भारत को न केवल भीतर से बल्कि बाहर से भी अपने संसाधन मिल रहे हैं। इसलिए दूसरे देशों को भारत को उनके यहां टीका निर्माण के लिए सहायता देनी चाहिए। इसके अलावा डॉ. फाउची ने कहा कि जिस तरह पिछले साल चीन ने अस्थायी अस्पताल बनाए थे, ठीक ऐसा ही कुछ भारत को करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में ऑक्सीजन की स्थिति नाजुक
डॉ. फाउची ने आगे कहा कि भारत को ऐसा करना ही होगा क्योंकि अस्पताल में बिस्तर ना होने की वजह से लोगों को सड़कों पर नहीं छोड़ा जा सकता। ऑक्सीजन को लेकर स्थिति बेहद नाजुक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लोगों को ऑक्सीजन ना मिलना बेहद दुख की बात है। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि आखिर भारत में क्या हो रहा है।


इसके अलावा डॉ. फाउची ने कहा कि मौजूदा समय में अगर कोरोना के संक्रमण पर रोक लगानी है तो देशव्यापी लॉकडाउन लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है, वैसे ही संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed