फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America sent P8I aircraft to India amidst India China border tension new aircraft will join airforce

नौसेना में शामिल होंगे नए पी-8आई विमान, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

Fri, 25 Sep 2020 10:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Sep 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
America sent P8I aircraft to India amidst India China border tension new aircraft will join airforce
P-8i Aircraft - फोटो : Social Media

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए अमेरिका भारत को अपना सबसे बड़ा हथियार देने जा रहा है। हिंद महासागर और अरब सागर में चीन की पनडुब्बियों का नाश करने के लिए अमेरिका, भारत को नए बोइंग पी-8आई निगरानी विमानों का जत्था भारत को सौंपने जा रहा है।

विज्ञापन



दरअसल, चीन की तरफ से भारतीय सीमा पर हथियारों की तैनाती बढ़ाई जा रही है और साथ ही चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की बढ़ती घुसपैठ को रोकने के लिए अमेरिका ने भारत को ये हथियार सौंपा है। यह विमान पहले से भारतीय नौसेना में मौजूद बेड़े में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये नए पी-8आई विमान नई तकनीकों से लैस होंगे। ये विमान भारत के गोवा में हंसा नेवल बेस पर तैनात किए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि इस विमान के भारत में आने के बाद भारत आसानी से चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों का खात्मा कर सकेगा। भारत के पास पहले से ही आठ पी-8आई विमान मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विमान को अमेरिका की कंपनी बोइंग ने तैयार किया है, इस विमान में चालक दल के तीन सदस्य और एक नौसैनिक विशेषज्ञ तैनात किया जाता है। इन विमानों को पनडुब्बी का इस्तेमाल करने के लिए मार्क-54 तारपीडो, मार्क-84 डेप्थ चार्ज और घातक बमों से लैस किया गया है। 


नए पी-8आई विमान में एजीएम-84 हार्पून एंटी शिप मिसाइलें भी तैनात की गई हैं। इस नए विमान में मैगनेटिक अनोमली डिटेक्शन सिस्टम लगा है जो पानी के अंदर छिपी पनडुब्बी का ढूंढ निकालता है। इसके अलावा विमान में कई सारे ऐसे रेडार लगाए हुए हैं, जो लंबी दूरी तक नजर रखने और जासूसी करने में सक्षम है। पी-8आई की रफ्तार 789 किमी प्रतिघंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed