फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America gadget ban on some Gulf flights boosts Air India ticket sales

अमेरिका में लैपटॉप-टैब बैन, लेकिन फायदे में एयर इंडिया

Wed, 05 Apr 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 05 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
America gadget ban on some Gulf flights boosts Air India ticket sales
एयर इंड‌िया

अमेरिका में लैपटॉप-टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बैन से भारत को फायदा हुआ है। इस बैन के बाद एयर इंडिया के टिकट की बिक्री 60 फीसदी ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन


भारत से अमेरिका जाने वाले यात्री फ्लाइट के दौरान लैपटॉप ले जा सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर भी सकते हैं। जबकि दुबई, अबू धाबी, दोहा, कुवैत, जेद्दाह, अम्मान, काहिरा, इस्तांबुल या कैसाब्लांका के एयरपोर्ट से आने वाली फ्लाइट्स में लैपटॉप, टैबलेट जैसे स्मार्टफोन से बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पाबंदी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा यहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों को उतरने के बाद सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतार में लगना पड़ते है और उनके सारे सामान की फिर से जांच की जाती है। अमेरिका की इस सुरक्षा व्यवस्था ने एयर इंडिया के लिए फायदे का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के इस बैन से मध्य पूर्वी फ्लाइट्स पर भी प्रभाव पड़ा है, यहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रहा है। 

भारत और मध्य पूर्वी वाहकों के समझौते के अनुसार दोनों देश अपने देश से सीधे अमेरिका या दूसरी विदेशी जगह के उडा़न भर सकते हैं। इसके तहत अमीरात के जहाज सीधे दिल्ली-शिकागो के लिए उड़ान नहीं भरा जा सकता, इसके लिए दिल्ली-दुबई-शिकागो के लिए उड़ान भरनी पड़ेगी। इसी तरह एयर इंडिया दुबई-शिकागो के लिए उड़ान नहीं भर सकता। बल्कि इसके लिए उसे दुबई-दिल्ली/मुंबई-शिकागो के लिए उड़ान भरना होगा।

इसका मतलब ये है कि अगर किसी मध्य पूर्वी वाहक को अमेरिका के लिए सीधे उड़ान भरना है तो उसे केवल दुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे अपने हवाई अड्डे से ही उड़ान भरना होगा। जहां से फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बैन है। चूंकि भारतीय हवाई अड्डे प्रतिबंध सूची पर नहीं हैं, इसलिए एयर इंडिया के यात्रियों को अपने केबिन बैग में लैपटॉप ले जा सकते हैं।

इस बैन के बाद मध्य पूर्व देश के यात्रियों ने भारत से फ्लाइट की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। दुबई, कुवैत, मस्कट जैसे देशों से यात्री दिल्ली, मुंबई से फ्लाइट बुक रहा रहे है और यहीं से अमोरिका के लिए यात्रा कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भारत से खाड़ी देशों के उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या में 83 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। 


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि बैन की वजह से आने वाले हफ्तों में टिकट की बिक्री और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।  उन्होंने आगे बताया कि 25 मार्च को हुए इस बैन के बाद एयर इंडिया के टिकट की बिक्री में 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed