फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Electronics banned on some US flights from 8 Muslim countries

अमेरिका ने आठ मुस्लिम देशों पर लगाई नई पाबंदी, यात्री नहीं ला सकेंगे लैपटॉप, कैमरे और आईपैड

Tue, 21 Mar 2017 06:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 21 Mar 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
Electronics banned on some US flights from 8 Muslim countries
सांकेतिक चित्र

अमेरिका ने दुनिया के आठ मुस्लिम बहुल देशों पर एक नई तरह की अस्थायी पाबंदी लगा दी है। अमेरिकी सरकार ने आठ देशों से आने वाले कुछ विमानों में यात्रियों पर लैपटॉप, आईपैड, कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


अमेरिका ने यह प्रतिबंध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बम छुपाकर यात्री विमानों को निशाना बनाने की आतंकियों की योजना को विफल करने के तहत लगाया है। यह प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी हो गया जो कि कुछ समय के लिए लागू रहेगा।
विज्ञापन


इस पाबंदी का खुलासा सोमवार को रॉयल जॉर्डनियन एयरलाइंस और सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी द्वारा एक बयान जारी करने के बाद हुआ। हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा विभाग ने भी इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध 10 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों से सीधे अमेरिका आने वाली उड़ानों पर लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों में मिस्र में काहिरा, जॉर्डन में अम्मान, कुवैत में कुवैत सिटी, मोरक्को में कैसाब्लांका, कतर में दोहा, सऊदी अरब में रियाद और जेद्दा, तुर्की में इस्तांबुल और संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी एवं दुबई शामिल हैं। इन आठ देशों की नौ विमान कंपनियों को इस पर अमल करने के लिए 96 घंटे का समय दिया गया है।

नौ विमान की कंपनियां प्रभावित होंगी

Electronics banned on some US flights from 8 Muslim countries

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस प्रतिबंध से कुल नौ विमान की कंपनियां प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित कंपनियों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध वाशिंगटन में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की बुधवार को होने वाली बैठक से ठीक पहले शुरू हो गया। 

इस बैठक में अरब देशों के कई बड़े अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। रॉयल जॉर्डनियन एयरलाइंस ने कहा कि सेलफोन और चिकित्सा यंत्र रखने पर रोक नहीं लगाई गई है। एयरलाइंस ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लगे रोक से न्यूयॉर्क, शिकागो, डेट्राइट और मॉन्ट्रियल जाने वाली उसकी उड़ानें प्रभावित होंगी।

गृह सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता डेविड लापान ने इस पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाने पर कई सप्ताह से विचार किया जा रहा था। वहीं, रेंड कॉर्पोरेशन में उड़ान सुरक्षा विशेषज्ञ ब्रायन जेनकिंस ने बताया कि इस प्रतिबंध को देखकर ऐसा लगता है कि इसके पीछे यात्रियों की अपर्याप्त जांच और कुछ देशों में हवाईअड्डे या एयरलाइन कर्मचारियों की मिलीभगत से साजिश रचने की चिंता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed