फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   america cites naval exercises to tackle the challenges

अमेरिका: चुनौतियों से निपटने को हो रहा है नौसैनिक अभ्यास

Wed, 19 Jul 2017 03:37 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 19 Jul 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
america cites naval exercises to tackle the challenges
फाइल फोटो

अमेरिका ने कहा है कि भारत, जापान के ‘साझा हित’ एक-दूसरे से जुड़े हैं। उनके द्वारा बंगाल की खाड़ी में किया गया नौसैनिक अभ्यास 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेनाओं की क्षमता को और बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद और सदन के विदेश मामलों की समिति एवं खुफिया मामलों पर सदन की प्रवर समिति के सदस्य जैक्वीन कास्त्रो ने कहा कि वार्षिक नौसैनिक अभ्यास ‘मलाबार’ ऐसे समय में तीन देशों की नौसेनाओं को एक साथ लाकर उनकी क्षमताओं में इजाफा कर रहा है, जब 21वीं सदी की चुनौतियां उभर रही हैं।
विज्ञापन


अमेरिका-जापान कॉकस के सह-अध्यक्ष कास्त्रो के मुताबिक अमेरिका, भारत और जापान अपने साझा हितों एवं मूल्यों की वजह से ही एक दूसरे से जुड़े हैं। इन तीनों देशों के बीच साझेदारी क्षेत्रीय सुरक्षा में बहुत मददगार है। वहीं, पेंटागन ने कहा है कि समय के साथ ‘मलाबार’ अभ्यास का विस्तार हुआ है। अब वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने में समर्थ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में हुए पांच दिवसीय नौसैनिक अभ्यास ‘मलाबार’ में 95 विमानों, 16 पोतों और दो पनडुब्बियों ने हिस्सा लिया। ‘मलाबार’ के 21वें संस्करण का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब हिंद महासागर में चीन की पनडुब्बियों की गश्त बढ़ गई है। यही नहीं, इस दौरान वह श्रीलंका, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान में बंदरगाहों का निर्माण भी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed