फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambani is delivering oxygen: 100 tons supply to Maharashtra, truck stuck in Gujarat

अंबानी दे रहे ऑक्सीजन: महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के लिए 100 टन की आपूर्ति, ट्रक गुजरात में अटके

Thu, 15 Apr 2021 09:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 09:33 PM IST
सार

रिलायंस की दो रिफाइनरियों नेऔद्योगिक ऑक्सीजन को चिकित्सा के लिए तैयार किया

विज्ञापन
Ambani is delivering oxygen: 100 tons supply to Maharashtra, truck stuck in Gujarat
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरियों में बनने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति कोविड से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र जैसे राज्यों को कर रही है। हालांकि कंपनी की ओर से भेजे गए ट्रक गुजरात के रास्ते में अटके हुए हैं।

विज्ञापन


मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि रिलायंस की जामनगर की दो रिफाइनरियों ने प्रक्रिया में मामूली बदलाव के जरिये औद्योगिक ऑक्सीजन को चिकित्सा इस्तेमाल की ऑक्सीजन में बदला है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


कोई पैसा नहीं लिया जाएगा
कुल मिलाकर जामनगर रिफाइनरियों से 100 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह आपूर्ति मानवीय आधार पर की जा रही है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।  महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस बात की पुष्टि की कि राज्य को रिलायंस से 100 टन ऑक्सीजन मिलेगी। एक व्यक्ति ने कहा कि ये ऑक्सीजन सिलेंडर रास्ते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से आपूर्ति नहीं होने पर उद्धव का पीएम को पत्र
वहीं एक अन्य सूत्र ने कहा कि ये ट्रक जामनगर में ही फंसे हुए हैं क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इन्हें रोक लिया है। तेजी से आपूर्ति नहीं होने की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।



बता दें, महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। गुजरात में भी संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि जामनगर में चार दर्जन ट्रक फंसे हुए हैं। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed