{"_id":"6517feacd3f169af7106df11","slug":"ambadas-danve-has-obc-certificate-despite-being-maratha-alleges-wadettiwar-sena-ubt-leader-demands-proof-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मराठा होने के बावजूद अंबादास दानवे के पास है ओबीसी प्रमाणपत्र, कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मराठा होने के बावजूद अंबादास दानवे के पास है ओबीसी प्रमाणपत्र, कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का आरोप
Sat, 30 Sep 2023 04:26 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:26 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने अपने ही सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के नेता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा, शिवसनेा(यूबीटी) नेता अंबादास दानवे के मराठा होने के बावजूद उनके पास अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) प्रमाण पत्र है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने अपने ही सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के नेता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराष्ट्र में चल रहे आरक्षण विवाद के बीच विधानसभा में कांग्रेस सदस्य वडेट्टीवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधान परिषद में उनके समकक्ष शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे के मराठा होने के बावजूद उनके पास अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) प्रमाण पत्र है।
अपने सहयोगी दल कांग्रेस के नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर उद्धव गुट के नेता अंबादास दानवे ने कहा, उनके पास ओबीसी जाति प्रमाण पत्र नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वडेट्टीवार ने मुझ पर आरोप लगाए हैं तो वह सबूत पेश करें। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं
पिछले कुछ हफ्तों से कई संगठन यह मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कि आरक्षण उद्देश्यों के लिए मराठों को ओबीसी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मराठवाड़ा में लगभग 28 लाख लोगों को पैसे के बदले गुप्त तरीके से ओबीसी जाति प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं वडेट्टीवार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ओबीसी समुदाय को सरकार से पूछना चाहिए कि वह आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठकें आयोजित करने का नाटक क्यों कर रही हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए, भाजपा युवाओं को भड़काकर वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए यह सब कर रही है क्योंकि उनके लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।