{"_id":"5e9c89598ebc3e72f126d212","slug":"amazon-india-says-disappointment-on-customers-small-traders-from-stopping-the-delivery-of-non-essential-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर-आवश्यक चीजों की डिलिवरी पर लगी रोक, अमेजन इंडिया ने कहा- छोटे कारोबारी इससे निराश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गैर-आवश्यक चीजों की डिलिवरी पर लगी रोक, अमेजन इंडिया ने कहा- छोटे कारोबारी इससे निराश
Sun, 19 Apr 2020 10:54 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने रविवार को ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी पर रोक लगी दी। अपने आदेश में सरकार ने साफ कर दिया है कि ई-कॉमर्स कंपनियां और उनके वाहनों का इस्तेमाल केवल जरूरी सामान की डिलिवरी के लिए होगा। वहीं, सरकार के इस आदेश पर अमेजन इंडिया ने निराशा जताई है।
विज्ञापन
अमेजन इंडिया ने सरकार के इस फैसले को छोटे कारोबारियों और ग्राहकों के लिए निराशाजनक बताया। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेगी और आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी जारी रखेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से काम करने के लिए बाध्य हैं। वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी घर से चल रही है। ऐसे में ग्राहकों की आवश्यक वस्तुओं की सूची में इनसे जुड़े उत्पाद भी शामिल हो गए हैं। सरकार के नए दिशानिर्देशों से इन ग्राहकों के साथ इनके विनिर्माताओं, विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को भी निराशा होगी।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित और तेज डिलिवरी उसकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए वह अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही सरकार के नए दिशानिर्देशों का भी पालन करेगी।
कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी सरकार के सबसे पहले नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। यह समय की जरूरत है कि लोग घरों पर रहें और कंपनी उनकी जरूरतों को घर पर पूरा करेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के नए दिशानिर्देश ना सिर्फ उन ग्राहकों को निराश करेंगे जिनकी आवश्यक वस्तुओं की सूची में ‘घर से कार्य’ और ‘घर से पढ़ाई’ से जुड़े उत्पाद भी शामिल हो गए हैं। बल्कि उन छोटे कारोबारियों, विक्रेताओं और विनिर्माताओं को भी ठेस लगेगी जिन्होंने पिछले दो दिन में अपनी सारी तैयारियां फिर से शुरू कर दी थीं।
कंपनी ने अपने ग्राहकों और विक्रेताओं की ओर से उम्मीद जताई कि इस स्थिति को भी जल्द सुधार लिया जाएगा और ग्राहकों की तत्काल जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इससे आर्थिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने में भी मदद मिलेगी।
सरकार ने 15 अप्रैल को ई-वाणिज्य कंपनियों के गैर-आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी करने को मंजूरी दे दी थी। लेकिन रविवार को इस संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों के बाद इस पर रोक लगा दी गई।
ई-वाणिज्य कंपनी पेटीएम मॉल ने आवश्यक वस्तुओं में लैपटॉप और मोबाइल को शामिल करने के लिए कहा है। इससे घरों से काम कर रहे लोगों की मदद हो सकेगी।