फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amazon ceo jeff bezos arrived at the meeting with pajamas

जब अमेजॉन के सीईओ ऑफिस की मीटिंग में पहुंचे नीला पायजामा पहनकर

Thu, 13 Sep 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
amazon ceo jeff bezos arrived at the meeting with pajamas
अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस

कैजुअल कपड़ों में अगर कोई ऑफिस पहुंच जाता है तो संभवता हो सकता है कि एचआर उसे नोटिस कर ले और कार्रवाई भी कर दे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी बड़ी कंपनी का सीईओ नीला पैजामा पहनकर बोर्ड मीटिंग में पहुंच जाए।

विज्ञापन


आपको बता दें अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वह ऑफिस की मीटिंग में अचानक पायजामे में ही पहुंच गए, दरअसल इतना बड़ा आदमी पायजामे में पहुंच जाए तो इसके पीछे निश्चित तौर पर कोई बड़ा ही कारण होगा।
विज्ञापन


आपको बताते हैं आखिर क्यों जेफ बेजोस बोर्ड की बैठक में नीला पायजामा पहनकर पहुंच गए। हालांकि उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर पायजामा पहनने की वजह भी बताई। दरअसल उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता के मकसद से ऐसा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अमेरिका में सितंबर माह को चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस माह के तौर पर मनाया जाता है। जेफ की कंपनी अमेजन अमेरिकन चाइल्डहुड कैंसर आर्गेनाइजेशन से जुड़ी है और अवेयरनेस के लिए कई कैंपेन लॉन्च किए हैं। अमेरिका में चार से 14 साल के बच्चों की मौत के लिए चाइल्डहुड कैंसर दूसरी सबसे बड़ी वजह बन गई है।  


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Why am I wearing pajamas to an Amazon board meeting? September is Childhood Cancer Awareness month and each year Amazon partners with @ACCOrg to raise awareness of childhood cancer – second leading cause of death for kids in the U.S. between ages 4 and 14. Today, Amazonians across the globe show their support by wearing their pajamas to work – also known as #PJammin. Another way we’re raising awareness is through our special #GoGold boxes – you may receive one during September. Never have I been more comfortable at an Amazon board meeting!

A post shared by Jeff Bezos (@jeffbezos) on

 

जेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके विश्वभर में कार्यरत सभी अमेजॉन कर्मचारियों से ब्लू पैजामा पहनकर ऑफिस जाने की अपील की। अमेजन #GoGoldBoxes कैंपेन से अवेयरनेस प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें सितंबर माह में अमेजन की ओर से एक बॉक्स दिया जाएगा, जिस पर गोल्डन रिबन लगा होगा, यह गोल्डन रिबन वाला बॉक्स चाइल्डहुड कैंसर का सिंबल है।

अमेरिकन चाइल्डहुड कैंसर आर्गेनाइजेशन के मुताबिक, पैजामा इवेंट के तहत हजारों बच्चे पूरे माह पैजामा पहनकर मेडिकल ट्रीटमेंट पाएंगे। 

अमेजन के सीईओ जेफ बेसोज दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों ने इस साल के अपने अरबपतियों की लिस्ट में जेफ को टॉप पर रखा है। फोर्ब्स ने बेजोस की संपत्ति 112 बिलियन डॉलर बताई है।

वहीं, दूसरे स्थान पर अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची पर बिल गेट्स है। उनकी कुल संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर है। तीसरे स्थान पर वारने बफेट है बर्कशायर हाथवे के सीईओ बफेट की कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed