जब अमेजॉन के सीईओ ऑफिस की मीटिंग में पहुंचे नीला पायजामा पहनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैजुअल कपड़ों में अगर कोई ऑफिस पहुंच जाता है तो संभवता हो सकता है कि एचआर उसे नोटिस कर ले और कार्रवाई भी कर दे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी बड़ी कंपनी का सीईओ नीला पैजामा पहनकर बोर्ड मीटिंग में पहुंच जाए।
आपको बता दें अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वह ऑफिस की मीटिंग में अचानक पायजामे में ही पहुंच गए, दरअसल इतना बड़ा आदमी पायजामे में पहुंच जाए तो इसके पीछे निश्चित तौर पर कोई बड़ा ही कारण होगा।
आपको बताते हैं आखिर क्यों जेफ बेजोस बोर्ड की बैठक में नीला पायजामा पहनकर पहुंच गए। हालांकि उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर पायजामा पहनने की वजह भी बताई। दरअसल उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता के मकसद से ऐसा किया था।
उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अमेरिका में सितंबर माह को चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस माह के तौर पर मनाया जाता है। जेफ की कंपनी अमेजन अमेरिकन चाइल्डहुड कैंसर आर्गेनाइजेशन से जुड़ी है और अवेयरनेस के लिए कई कैंपेन लॉन्च किए हैं। अमेरिका में चार से 14 साल के बच्चों की मौत के लिए चाइल्डहुड कैंसर दूसरी सबसे बड़ी वजह बन गई है।
A post shared by Jeff Bezos (@jeffbezos) on
जेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके विश्वभर में कार्यरत सभी अमेजॉन कर्मचारियों से ब्लू पैजामा पहनकर ऑफिस जाने की अपील की। अमेजन #GoGoldBoxes कैंपेन से अवेयरनेस प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें सितंबर माह में अमेजन की ओर से एक बॉक्स दिया जाएगा, जिस पर गोल्डन रिबन लगा होगा, यह गोल्डन रिबन वाला बॉक्स चाइल्डहुड कैंसर का सिंबल है।
अमेरिकन चाइल्डहुड कैंसर आर्गेनाइजेशन के मुताबिक, पैजामा इवेंट के तहत हजारों बच्चे पूरे माह पैजामा पहनकर मेडिकल ट्रीटमेंट पाएंगे।
अमेजन के सीईओ जेफ बेसोज दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों ने इस साल के अपने अरबपतियों की लिस्ट में जेफ को टॉप पर रखा है। फोर्ब्स ने बेजोस की संपत्ति 112 बिलियन डॉलर बताई है।
वहीं, दूसरे स्थान पर अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची पर बिल गेट्स है। उनकी कुल संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर है। तीसरे स्थान पर वारने बफेट है बर्कशायर हाथवे के सीईओ बफेट की कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है।