फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: Voters Thinks Virat Kohli's cricket team is not the best Indian Test team

अमर उजाला पोल: विराट के नेतृत्व वाली क्रिकेट टीम नहीं है सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम

Wed, 02 Aug 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 02 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: Voters Thinks Virat Kohli's cricket team is not the best Indian Test team
amarujala poll - फोटो : amar ujala

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले दिनों बयान देकर कहा था कि विराट कोहली का कप्तान के रूप में अभी तक टेस्ट नहीं हुआ है और उनका असली टेस्ट आने वाले समय में होगा।

विज्ञापन

 
इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त हेड कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली क्रिकेट टीम भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है। हालांकि शास्त्री ने यह राय किसी का नाम लिए बगैर कही थी। उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए आगे कहा कि इस टीम ने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'विराट कोहली के नेतृत्व वाली क्रिकेट टीम क्या अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 10,542 वोट मिले। इनमें 26.36 फीसदी (2779 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि विराट कोहली की क्रिकेट टीम सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम है, जबकि 68.09 फीसदी (7178 वोट) पाठकों ने माना कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली क्रिकेट टीम अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम नहीं है। वहीं 5.55 फीसदी (585 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed