फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: Voters Think India and China can not beat each other

अमर उजाला पोल: एक- दूसरे को हरा नहीं सकते भारत और चीन

Tue, 15 Aug 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 15 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: Voters Think India and China can not beat each other
amarujala poll

तिब्बती धर्मगरु दलाई लामा ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि भारत और चीन एक दूसरे को हरा नहीं सकते और दोनों देशों को पड़ोसी की तरह साथ रहना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा था कि ‘‘हिंदी-चीनी भाई भाई’’ की भावना आगे बढ़ाने का एकमात्र रास्ता है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा था कि मौजूदा सीमा स्थिति में ना तो भारत और ना ही चीन एक दूसरे को हरा सकते हैं। दोनों देश सैन्य शक्ति सम्पन्न हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को पड़ोसी की तरह साथ रहना होगा।
विज्ञापन


दलाई लामा ने यह भी कहा था कि सीमा पार गोलीबारी की कुछ घटनाएं हो सकती हैं। यह कोई मायने नहीं रखता। बता दें कि दलाई लामा एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भारत और चीन को लेकर तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के दिए गए बयान से आप सहमत हैं?' पोल के जवाब में हमें कुल 8502 वोट मिले।


इनमें 53.72 फीसदी (4567 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए भारत और चीन को लेकर तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के दिए गए बयान से सहमति जताई है, जबकि 41.6 फीसदी (3491 वोट) पाठकों ने भारत और चीन को लेकर तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के दिए गए बयान से  असहमति जाहिर की है । वहीं 5.22 फीसदी (444 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed