{"_id":"5985d77d4f1c1b354d8b46d1","slug":"amarujala-poll-voters-think-cpm-is-killing-rss-workers-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे सीपीएम का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे सीपीएम का हाथ
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने केरल में हो रही आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप सीपीएम पर लगाया है। उन्होंने कहा था कि केरल में पिछले 13 महीने में 14 आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। इन हत्याओं पर सीपीएम का हाथ होने का उन्होंने दावा किया था। इसके साथ ही होसबोले ने राज्य सरकार पर इन राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई न करने का सवाल उठाया था।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'केरल में हो रही आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या पर दत्तात्रेय होसबोले के दिए गए बयान से क्या आप सहमत हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 6,717 वोट मिले। इनमें 67.77 फीसदी (4552 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए केरल में हो रही आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या पर दत्तात्रेय होसबोले के बयान से सहमति जताई है, जबकि 27.47 फीसदी (1845 वोट) पाठकों ने केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या पर दत्तात्रेय होसबोले के बयान से असहमत है। वहीं 4.76 फीसदी (320 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन