{"_id":"598336a94f1c1b605e8b462c","slug":"amarujala-poll-censor-board-s-statement-girls-should-not-wear-jeans-and-t-shirts-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सेंसर बोर्ड के लड़कियों के जींस और टी-शर्ट वाले बयान से पाठक असहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सेंसर बोर्ड के लड़कियों के जींस और टी-शर्ट वाले बयान से पाठक असहमत
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए हैं। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड के एक सदस्य ने फिल्म की प्रोड्यूसर किरण श्रॉफ से ये तक कह डाला कि वो महिला कैसे हो सकती है जो जींस और टी शर्ट पहनती है।
विज्ञापन
अपनी फिल्म को 48 कट मिलने पर नवाजुद्दीन ने मीडिया से बात कहा था कि अभी मुझे क्या है ना कि मुझे डायरेक्टर से पूछना पड़ेगा कि 48 कट हैं तो मेरे लिए भी ज्यादा वो है... क्योंकि हम लोग एक्सपेक्ट कर रहे थे कि 'A'सर्टिफिकेट अगर मिल ही रहा है तो उसमें... उसके बावजूद भी 48 कट हैं तो मैं नहीं जानता।"
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'लड़कियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर दिए गए बयान से क्या आप सहमत हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 15,497 वोट मिले। इनमें 41.92 फीसदी (6496 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए सेंसर बोर्ड के बयान से सहमति जताई है, जबकि 54.42 फीसदी (8434 वोट) पाठकों ने सेंसर बोर्ड के लड़कियों के जींस और टी-शर्ट पहनने वाले बयान पर असहमति जताई है। वहीं 3.66 फीसदी (567 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।