{"_id":"598c6af74f1c1b2c398b4571","slug":"amarujala-poll-ab-de-villiers-expected-to-retire-from-test-cricket-this-format-will-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: डीविलियर्स जैसे क्रिकेटरों का टेस्ट से दूर होना इस फॉरमेट के लिए चिंता का विषय ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: डीविलियर्स जैसे क्रिकेटरों का टेस्ट से दूर होना इस फॉरमेट के लिए चिंता का विषय
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान फाफ डू प्लेसी ने बुधवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स शायद ही अब टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। डू प्लेसी ने आगे कहा था कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को इस बात का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द डीविलियर्स के विकल्प की तलाश करना चाहिए।
विज्ञापन
हाल ही में फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से टेस्ट सीरीज गवांई। हालांकि इस पर प्रोटियाज कप्तान ने कहा था कि हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना जरुरी है। एबी डीविलियर्स की वापसी के बावजूद भी टीम की परेशानी खत्म नहीं होगी क्योंकि सभी बल्लेबाजों को अपनी कमजोरी सुधारने पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या एबी डीविलियर्स जैसे नामी क्रिकेटरों का टेस्ट क्रिकेट से दूर होना इस फॉरमेट के भविष्य के लिए चिंता का विषय है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 6,595 वोट मिले। इनमें 68.4 फीसदी (4,511 वोट) पाठकों ने हां में सहमति देते हुए कहा कि एबी डीविलियर्स जैसे नामी क्रिकेटरों का टेस्ट क्रिकेट से दूर होना इस फॉरमेट के भविष्य के लिए चिंता का विषय है, जबकि 27.76 फीसदी (1,811वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि एबी डीविलियर्स जैसे नामी क्रिकेटरों का टेस्ट क्रिकेट से दूर होना इस फॉरमेट के भविष्य के लिए चिंता का विषय नहीं है। वहीं 3.84 फीसदी (253 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।