फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 95.46% people think Pakistan should be answered in the same style

अमर उजाला पोलः 95 फीसदी माना पाक की हरकतों का जवाब उसी के अंदाज में दिया जाए

Tue, 02 May 2017 07:47 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Tue, 02 May 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 95.46% people think Pakistan should be answered in the same style
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ पोस्ट पर रॉकेट लांचर हमले में शहीद हुए जवानों के साथ पाकिस्तान के बर्बरता करने से देश में नाराजगी है। पाकिस्तानी सेना की पाक बार्डर एक्‍शन टीम ने दो भारतीय सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद से देश में पाक की इस नापाक हरकत की मुंहतोड़ जवाब देने की मांग हो रही है। लोग इस बात से नाराज है कि पाकिस्तान को इस हमला का करारा जवाब नहीं दिया गया। हालांकि, भारतीय सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तान की इस हरकत का हम करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन


लोग कह रहे हैं अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब दिया जाए। अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए इस मुद्दे पर पोल कराया। पोल में सवाल किया गया कि क्या अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब उसी के अंदाज में दिया जाए? इस सावल पर पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा  95.46% (15131) पाठकों का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब उसी के अंदाज में दिया जाए? वहीं, 3.31% (525) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 1.23% (195) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 15851 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed