फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 83% people thinks Saharanpur incident obstruction for development in up

अमर उजाला पोल: 83 फीसदी ने माना सहारनपुर जैसी घटनाएं राज्य के विकास में रुकावट

Thu, 25 May 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Thu, 25 May 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 83% people thinks Saharanpur incident obstruction for development in up
सहारनपुर में करीब डेढ़ माह से रुक-रुक कर जातीय संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं। जिन दलितों के घर जलाए गए उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे 'दलित' नाम से कुछ लोगों को नफरत हो गई हो।
विज्ञापन


इन घटनाओं पर नजर डालें तो लग रहा है कि जैसे यूपी में दलितों के दुश्मन फिर पनपने लगे हैं। वहीं, सहारनपुर में दलितों से लगातार हिंसा और निर्दोष दलित युवाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के विरोध में दलित समाज की महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमों में जेल भेजकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए पोल किया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि यूपी के सहारनपुर में हो रहे जातिवाद संघर्ष जैसी घटनाएं राज्य के विकास में रुकावट बनती हैं? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में कुल 14065 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 82.85 फीसदी (11615) पाठक मानतें हैं कि यूपी के सहारनपुर में हो रहे जातिवाद संघर्ष जैसी घटनाएं राज्य के विकास में रुकावट बनती हैं? वहीं, 15.49 फीसदी (2179) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 1.93 फीसदी (271) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed