{"_id":"5919b3994f1c1b7e3cf22b5b","slug":"amarujala-poll-63-people-think-that-kapil-mishra-controversy-is-not-bjp-s-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 63 फीसदी ने कहा 'आप' में उपजा विवाद भाजपा की साजिश नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 63 फीसदी ने कहा 'आप' में उपजा विवाद भाजपा की साजिश नहीं
amarujala.com, Presented By: अकरम
Updated Mon, 15 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी के चंदे पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि इस पूरे खेल के पीछे भारतीय जनता पार्टी शामिल है। संजय ने दावा किया था कि इस पूरी साजिश के पीछे आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से इस तरह के आरोप हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बहरहाल 'आप' और कपिल मिश्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या आम आदमी पार्टी में उपजा हालिया विवाद भाजपा की साजिश है? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
पोल में कुल 12964 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 62.75% (8135) पाठकों का कहना है आम आदमी पार्टी में उपजा हालिया कपिल मिश्रा विवाद भाजपा की साजिश नहीं है। वहीं, 34.8% (4418) पाठक इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि आम आदमी पार्टी में उपजा विवाद भाजपा की ही देन है। इसके अलावा 3.17% (411) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन