{"_id":"592ecff54f1c1b7508bdb1de","slug":"amarujala-poll-60-people-says-court-order-in-babri-case-will-not-increase-difficulties-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 60 फीसदी पाठकों की राय, बाबरी केस में नहीं बढ़ेंगी भाजपा की मुश्किलें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 60 फीसदी पाठकों की राय, बाबरी केस में नहीं बढ़ेंगी भाजपा की मुश्किलें
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Wed, 31 May 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को अयोध्या का विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा और विष्णु हरि डालमिया समेत 12 लोगों पर ढांचा ढहाने की साजिश रचने का आरोप तय कर दिया। आरोपियों पर सारी धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर अयोध्या का विवादित ढांचा गिराने और षडयंत्र रचने का आरोप है। हालांकि आडवाणी समेत सभी अभियुक्तों ने इस मामले में लगे आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपियों की जमानत को कोर्ट मंजूर कर चुकी है। लेकिन मंगलवार को आए विशेष अदालत के फैसले ने यह साफ कर दिया है कि इस मामले में भाजपा नेताओं को इतनी जल्दी राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'बाबरी केस में कोर्ट के आदेश के बाद क्या आप मानते हैं कि भाजपा और केंद्र सरकार की मुश्किल बढ़ेंगी?'
पोल के जवाब में हमें कुल 12210 वोट मिले। इनमें 35.68 फीसदी (4357) पाठकों ने माना कि कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा और केंद्र सरकार की मुश्किल बढ़ेंगी। जबकि 60.31 फीसदी (7364) पाठकों ने माना कि आदेश के बाद भाजपा और केंद्र सरकार की मुश्किल नहीं बढ़ेंगी। वहीं 4 फीसदी (489) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।