फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 49 Percent Of Voters Think that no effect of CM Yogi's remarks on BJP leaders

अमर उजाला पोल: 49% की राय, सीएम योगी की नसीहतों का भाजपा नेताओं पर नहीं हो रहा कोई असर

Fri, 21 Apr 2017 07:14 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
amarujala.com, Presented By : मोहित Updated Fri, 21 Apr 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: 49 Percent Of Voters Think that no effect of CM Yogi's remarks on BJP leaders

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने विधायकों से अनुशासन बरतने की अपील कर रहे हैं। योगी की मंशा है कि भाजपा कार्यकर्ता बिना किसी हनक के जनता की सेवा करें, लेकिन शायद भाजपा नेताओं पर उनकी बातों का असर नहीं हो रहा है। एक दिन पहले ही उन्हीं की पार्टी के एक विधायक का टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ मारने का विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाजपा विधायक महेंद्र यादव एक टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


बरेली के फतेहगंज कर्मचारी ने विधायक से उनके काफिले में शामिल गाड़ियों से टैक्स की मांग की थी। इस बात पर वह अपना आपा खो बैठे और कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ बिना टैक्स चुकाए वहां से चले गए।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि सीएम योगी की नसीहतों का भाजपा नेताओं पर कोई असर हो रहा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 7742 वोट मिले। मुकाबला बहुत कांटे का रहा फिर भी ज्यादा लोगों का मानना रहा कि नेताओं पर योगी की बातों का कोई असर नहीं हो रहा है। इनमें 48.51% (3756) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 48.94% (3789) लोगों ने कहा कि सीएम योगी की नसीहतों का भाजपा नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। 2.54% (197) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed