{"_id":"573859544f1c1bf815ac6fc5","slug":"amarujala-com-published-up-board-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लाखों छात्रों ने देखा अमर उजाला की रिजल्ट साइट पर परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी के लाखों छात्रों ने देखा अमर उजाला की रिजल्ट साइट पर परिणाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर सौम्या (बीच में), सेकेंड टॉपर इकरा (बायें) व थर्ड टॉपर उमरा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाओं के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इंटरमीडिएट में 87.99 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि हाईस्कूल में 87.66 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। इस साल 2917268 परीक्षार्थाओं ने इंटरमीडिएट और 3259203 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
नतीजे देखने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने विशेष इंतजाम किए थे। अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से रिजल्ट के लिए विशेष वेबसाइट रिजल्ट डॉट अमर उजाला डॉट कॉम संचालित की जाती है, जिस पर अब तक घोषित सभी राज्यों के परीक्षा परिणाम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें- http://goo.gl/3nOI6S
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें- http://goo.gl/wu1ev4
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के नतीजे देखने के लिए दोनों ही वेबसाइट्स पर लिंक दिए गए थे। छात्र-छात्राओं दोनों ही वेबसाइट्स पर सुबह से ही लॉगइन करना शुरू कर दिया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोपहर एक बजे नतीजे घोषित किए और अमर उजाला डॉट कॉम पर इसे सबसे पहले प्रकाशित किया गया। लाखों छात्र-छात्राओं ने चंद ही मिनटों में इन्हें देख भी लिया।
विज्ञापन
नतीजे देखने के लिए दिए गए बॉक्स में रोल नंबर डॉल कर क्लिक करना था और सिंगल क्लिक में पूरी मार्कशीट देखी जा सकती थी। मार्कशीट का प्रिंट भी वहीं से लिया जा सकता था। अमर उजाला डॉट कॉम ने सफल परीक्षार्थियों की प्रोफाइल और नतीजे विस्तार से प्रकाशित किए।