{"_id":"5909e81f4f1c1bcc3a44414f","slug":"amaruajla-poll-87-percent-of-voters-thinks-aam-aadmi-party-has-gone-astray-from-its-principles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : 87 फीसदी ने माना अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : 87 फीसदी ने माना अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 03 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Amaruajla Poll
कुमार विश्वास ने मीडिया के सामने आकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पार्टी पर हमला करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। जिसके चलते कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ने तक का भी इशारा कर दिया था।
विज्ञापन
पार्टी में पिछले कुछ दिनों से गुटबाजी चल रही है। दिली नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। कुमार ने अमानतुल्लाह के बयान पर यहां तक कह दिया था कि वह तो सिर्फ मुखौटा हैं उनके पीछे से कोई और बोल रहा है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था क्या आप भी कुमार विश्वास की इस बात से सहमत हैं कि अपने सिद्धांतों से भटक गई है आम आदमी पार्टी? पोल के जवाब में हमें कुल 11061 वोट मिले। इनमें 87.6% (9630) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 11.7% (1225) लोगों ने कुमार विश्वास की राय से विपरीत जाकर नहीं विकल्प को चुना। वहीं 1.86% (206) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की।
विज्ञापन