{"_id":"624cd7ae3d8f6032750c4ccf","slug":"amar-ujala-tanmay-maheshwari-appointed-new-president-of-dnpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनपीए: अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी बने नए अध्यक्ष, मलयालम ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैथ्यू उपाध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएनपीए: अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी बने नए अध्यक्ष, मलयालम ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैथ्यू उपाध्यक्ष
Wed, 06 Apr 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:28 AM IST
सार
डीएनपीए के अहम लक्ष्य डिजिटल इंडस्ट्री में डिजिटल समाचार प्रकाशकों को प्रोत्साहन, सहयोग, प्रचार, संरक्षण देना और उनके हित संरक्षित रखना है। साथ ही, सरकार, नियामक प्राधिकरणों, उद्योग संगठनों व अन्य संगठनों के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डिजिटल समाचार प्रकाशकों के हितों को प्रोत्साहित और संबंधों को मजबूत करना प्रमुख उद्देश्य हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला लि. के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी।
- फोटो : LinkedIn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी को भारत में प्रिंट और टीवी की प्रमुख मीडिया कंपनियों के संगठन डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने अपना नया अध्यक्ष चुना है। वे निवर्तमान अध्यक्ष दैनिक भास्कर कॉर्प के उप प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल की जगह डीएनपीए का नेतृत्व संभालेंगे। साथ ही, मरियम मैथ्यू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे मलयालम मनोरमा के मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ हैं। एनडीटीवी के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर अरिजीत चटर्जी कोषाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
डीएनपीए का मकसद डिजिटल समाचारों को परिभाषित, सृजित और पोषित करते हुए उसे बेहतर व समृद्ध भविष्य की ओर ले जाना है। डीएनपीए ने ही पिछले वर्ष भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में गूगल के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसके आधार पर आयोग ने जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन
डीएनपीए के अहम लक्ष्य डिजिटल इंडस्ट्री में डिजिटल समाचार प्रकाशकों को प्रोत्साहन, सहयोग, प्रचार, संरक्षण देना और उनके हित संरक्षित रखना है। साथ ही, सरकार, नियामक प्राधिकरणों, उद्योग संगठनों व अन्य संगठनों के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डिजिटल समाचार प्रकाशकों के हितों को प्रोत्साहित और संबंधों को मजबूत करना प्रमुख उद्देश्य हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा संस्था ऐसे समाधानों पर काम करती है, जो पूरे उद्योग को मदद करें। जैसे फेक न्यूज को मिलजुल कर नियंत्रित करना और तथ्यों को जांचने के तरीके तलाशना।
| ये हैं डीएनपीए के सदस्य... |
| 1. टी.वी टूडे नेटवर्क लिमिटेड |
| 2. अमर उजाला पब्लिकेशन लिमिटेड |
| 3. डीबी कॉर्प लिमिटेड (भास्कर समूह) |
| 4. टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड |
| 5. आईई ऑनलाइन मीडिया सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड( इंडियन एक्सप्रेस) |
| 6. द मलयाला मनोरमा कार्पोरेशन लिमिटेड |
| 7. जागरण न्यू मीडिया |
| 8. उषोदय इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (इनाडु) |
| 9. लोकमत |
| 10. एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड |
| 11. एबीपी |
| 12. एनडीटीवी |
| 13. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप |
| 14. जी मीडिया कार्पोरेशन लिमिटेड |
| 15. मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग कंपनी |
| 16. द हिंदू |