{"_id":"63d79babd9455c0f1258b82d","slug":"amar-ujala-shabd-samman-ceremony-sarod-vadak-ustad-amjad-ali-khan-youtube-and-facebook-live-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शब्द सम्मान: शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा कार्यक्रम, ऐसे देख सकते हैं लाइव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला शब्द सम्मान: शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा कार्यक्रम, ऐसे देख सकते हैं लाइव
Mon, 30 Jan 2023 03:57 PM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:57 PM IST
सार
आप अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं, जिसका तरीका हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला शब्द सम्मान 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के 15 जनपथ स्थित भीम सभागार में आज (30 जनवरी) शाम 5:30 बजे सुर और शब्दों के संगम होगा। इस दौरान प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। आप इस कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं, जिसका तरीका हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिग्गजों को 'आकाशदीप' पुरस्कार
बता दें कि इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में दिवंगत शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सभी विजेताओं को अलंकृत करेंगे।
विज्ञापन
इन श्रेणियों में भी मिलेगा पुरस्कार
जानकारी के मुताबिक, अमर उजाला शब्द सम्मान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में भी साहित्यकारों को अलंकृत किया जाएगा। इनमें श्रेष्ठ कृति सम्मान पूनम वासम (कविता), सुधीर चन्द्र (कथेतर), चन्दन पाण्डेय (कथा), आशुतोष गर्ग (भाषाबंधु) और श्रेष्ठ पहली कृति के लिए अणुशक्ति सिंह को दिए जाएंगे। वहीं, कार्यक्रम में उस्ताद अमजद अली खान, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ संगीत प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन