{"_id":"5fb3265b0f9e307a047c9fac","slug":"amar-ujala-shabd-samman-2020-now-the-last-date-for-sending-entries-is-30-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शब्द सम्मान 2020: अब प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 30 नवंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला शब्द सम्मान 2020: अब प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 30 नवंबर
Tue, 17 Nov 2020 06:54 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala shabd samman
- फोटो : अमर उजाला
सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान 2020 के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 30 नवंबर कर दी गई है। कोरोना काल के मद्देनजर प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने इस बार आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों के साथ अप्रत्याशित कोरोना कालखंड में उपजी युवा सृजनात्मता को भी रेखांकित करने का फैसला किया है। इस कालखंड में किसी भी रूप या विधा में युवा अभिव्यक्ति के लिए विशेष शब्द बीज सम्मान श्रेणी भी जोड़ी गई है। यह अभिव्यक्ति हिंदी में रचना, ब्लॉग, फोटो ब्लॉग, ऑडियो-वीडियो प्रयोगधर्मी वेबसाइट-प्रिंट अथवा डिजिटल किसी भी रूप में हो सकती है।
विज्ञापन
सर्वोच्च अलंकरण आकाशदीप जहां समग्र अवदान, अनवरत रचनाधर्मिता और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में श्रेष्ठतम भूमिका के सम्मान में अर्पित किया जाता है, वहीं छाप, थाप व भाषा-बंधु सम्मानों के लिए 2019 में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों को विचारार्थ लिया जाएगा। आकाशदीप हिंदी भाषा और अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को समग्र अवदान के लिए पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ प्रदान किया जाता है। डॉ. नामवर सिंह को हिंदी और गिरीश कारनाड को हिंदतर भारतीय कन्नड़ के लिए प्रथम आकाशदीप अर्पित किया गया था। अगली कड़ी में हिंदी के लिए ज्ञानरंजन व हिंदीतर भारतीय भाषा (मराठी) के लिए भालचंद्र नेमाड़े सम्मानित हुए थे।
विज्ञापन
ऐसे भेजें आवेदन
कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। अंतिम निर्णय अमर उजाल फाउंडेशन द्वारा गठित सर्वोच्च निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ- संयोजक अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर, 30 नवंबर 2020 तक पहुचं जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट रूप से अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किये जा सकते हैं।