फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Samwad 2025 Dehradun: Swami Kailashanand Giri to Reveal Mantras of Success and Spiritual Growth

Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी; सफलता का गुरुमंत्र भी देंगे

Sun, 08 Jun 2025 08:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद 2025 में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम होगा। इसमें बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिरकी किंग हरभजन सिंह और आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी अनुभव साझा करने के साथ सफलता के गुरुमंत्र भी देंगे। 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 Dehradun: Swami Kailashanand Giri to Reveal Mantras of Success and Spiritual Growth
आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होने जा रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, रक्षा, स्वास्थ्य, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी। उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad: सिनेमा, खेल, अध्यात्म का होगा संगम, सुनील शेट्टी, भज्जी और स्वामी कैलाशानंद देंगे गुरुमंत्र 
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे हरभजन सिंह, टेस्ट कप्तान और इंग्लैंड सीरीज पर रखेंगे राय 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी कैलाशानंद गिरी आकर्षण का केंद्र होंगे
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले संवाद में आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी अपने अनुभव साझा करेंगे और सफलता का मंत्र भी देंगे। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि कार्यक्रम में दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर भी अपनी बात रखेंगे। 


आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुंचाने वाले युगदृष्टा
अध्यात्म और राष्ट्र निर्माण को समर्पित स्वामी कैलाशानंद गिरि न केवल परमार्थ निकेतन और कैलाश आश्रम के प्रतिष्ठित पीठाधीश्वर हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुंचाने वाले युगदृष्टा भी हैं। वे आधुनिक विज्ञान और सनातन धर्म के समन्वय के पक्षधर हैं और युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावशाली उपयोग करते हैं। 

बचपन में ही घर त्यागकर धर्म का रास्ता चुना
1976 में बिहार के जमुई में स्वामी कैलाशानंद गिरि का जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ। बचपन में ही घर त्यागकर धर्म का रास्ता चुन लिया और वे भगवान की भक्ति में इस कदर रम गए कि फिर कभी परिवार की तरफ देखा ही नहीं। स्वामी कैलाशानंद गिरी का प्रभाव केवल धार्मिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी है। कई राजनेता, कलाकार और अन्य प्रसिद्ध हस्तियां उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं। 

यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad 2025: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास; जीवन शैली को लेकर खोलेंगे राज 
Samwad 2025: 'संवाद' में शिरकत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा; कोरोना की लहर समेत इन मुद्दों पर करेंगे बात 
Samwad 2025: 'संवाद' में शिरकत करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; 'ऑपरेशन सिंदूर' और रक्षा क्षेत्र पर करेंगे बात

ये हस्तियां भी होंगी शामिल
संवाद में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मशहूर कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लखन रावत, नीतू बिष्ट व तान्या मित्तल, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, मिराई एसेट के वाइस चेयरमैन व सीईओ स्वरूप मोहंती, वेंचर कैटलिस्ट डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा शामिल होंगे। शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ. अभय बंग भी संवाद में राज्य के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed