फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think The central government is failing to stop the fuel prices hike 

अमर उजाला पोल: सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने में हो रही नाकाम

Sat, 01 Sep 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think The central government is failing to stop the fuel prices hike 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 16 पैसे उछाल के साथ 78.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं, राजधानी में डीजल 21 पैसे की तेजी के साथ 70.42 रुपये प्रति लीटर बिका। 
विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.09 रुपये, जबकि डीजल के दाम 22 पैसे उछलकर 74.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। कोलकाता में पेट्रोल 81.60 रुपये, जबकि डीजल 21 पैसे तेजी के साथ 73.27 रुपये प्रति लीटर पर बेचा गया। चेन्नई में डीजल की कीमतें 22 पैसे प्रति लीटर की तेजी के साथ 74.41 रुपये प्रति लीटर हो गईं। वहीं, पेट्रोल 17 पैसे के उछाल के साथ 81.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। 
विज्ञापन


सभी महानगरों में मुंबई में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 39.12 फीसदी वैट लगाया जाता है। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल पर 27 फीसदी, जबकि डीजल पर 17.24 फीसदी वैट लगता है। पेट्रोल पर कुल मिलाकर करीब 45-50 फीसदी टैक्स वसूला जाता है, जबकि डीजल पर कुल टैक्स 35-40 फीसदी रहता है। शुक्रवार को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 42 सेंट की गिरावट के साथ 77.35 डॉलर प्रति बैरल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही है?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,078 वोट मिले। इनमें 82.82 फीसदी (1,721 वोट) पाठकों ने माना कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है, जबकि 17.18 फीसदी (357 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed