फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think India's situation is getting stronger in the world

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, भारत की स्थिति दुनिया में तेजी से हो रही मजबूत

Sun, 31 Dec 2017 07:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think India's situation is getting stronger in the world
a
शनिवार (31 दिसंबर) को भारत के सख्त ऐतराज के बाद फलस्तीन ने मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान में मंच साझा करने वाले अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन


वालिद अबु अली से कहा गया कि वह अब पाक में राजदूत नहीं हैं। फलस्तीन के भारत में राजदूत अदनान अबु अल हाइजा ने शनिवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने भारत और फलस्तीन के करीबी और मित्रतापूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए कहा था कि अली की हरकत किसी भी तरह से ‘स्वीकार्य’ नहीं है। उन्हें इस्लामाबाद से लौटने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इसका यह मतलब है कि भारत की स्थिति दुनिया में तेजी से मजबूत हो रही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5,682 वोट मिले। इनमें 80.85 फीसदी (4,594 वोट) पाठकों ने माना कि भारत की स्थिति दुनिया में तेजी से मजबूत हो रही है, जबकि 15.84 फीसदी (900 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि भारत की स्थिति दुनिया में मजबूत नहीं हो रही है। वहीं 3.31 फीसदी (188 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed