{"_id":"5a7db20c4f1c1b641f8b4be1","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-government-should-not-disclose-the-information-of-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोल: लोगों की राय, सरकार को राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: लोगों की राय, सरकार को राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर विपक्षी पार्टिया लगातार केंद्र सरकार से मामले की जानकारी को सार्वजनिक करने की मांग कर रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राफेल सौदे में गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सरकार से विमान की खरीद का ब्योरा मांगा है। हालांकि सरकार ने 58 हजार करोड़ के 36 राफेल जेट के सौदे के संबंध में विपक्ष के आरोपों को ‘निराधार’ बताया। सरकार ने कहा था कि इस संबंध में विवरण के खुलासे की मांग अव्यावहारिक है और ऐसा करना राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के बराबर होगा।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से कहा गया था कि राफेल सौदे के मूल्य और ब्योरे को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही है जो मुमकिन नहीं है। गोपनीयता की शर्तों के मुताबिक, यूपीए सरकार ने भी कई रक्षा सौदों का ब्योरा सार्वजनिक करने में असहमति जताई थी। संसद में पूछे गए सवालों पर भी यही रुख अपनाया था। सरकार ने कहा था कि राफेल विमान की मोटे तौर की लागत की जानकारी संसद को दी जा चुकी है। आइटम के लिहाज से लागत और अन्य सूचनाएं बताने पर वे सूचनाएं भी आम हो जाएंगी, जिनके तहत इन विमानों का कस्टमाइजेशन और वेपन सिस्टम से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सरकार को विपक्ष की मांग मानते हुए राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3,593 वोट मिले। इनमें 50.26 फीसदी (1,806 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए माना कि सरकार को राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए, जबकि 49.74 फीसदी (1,787 वोट) पाठकों ने कहा कि सरकार को राफेल डील की जानकारी सार्वजनिक कर देनी चाहिए।