फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think Government should help Jet Airways employees

अमर उजाला पोल: जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए

Sat, 20 Apr 2019 08:20 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 20 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think Government should help Jet Airways employees
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने उनके वेतन और अन्य बकायों के भुगतान एवं एयरलाइन को फौरी मदद उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है। इस पत्र को दो कर्मचारी यूनियन ने लिखा है। पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी भेजा गया है। 

विज्ञापन


जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों के सामने घर चलाने को लेकर के संकट पैदा हो गया है। इन कर्मचारियों को दिसंबर से लेकर के अभी तक सैलरी नहीं मिली है। एयरलाइन कब तक फिर से शुरू होगी, इसका भी इन कर्मचारियों को नहीं पता है। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हुई है। एयरलाइन ने परिचालन के लिए पर्याप्त धन नहीं होने की वजह से अपने सेवाओं को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,851 वोट मिले। इनमें 84.56 फीसदी (4102 वोट) पाठकों ने माना कि सरकार को जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जबकि 15.44 फीसदी (749 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सरकार को जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों की मदद के लिए आगे नहीं आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed