फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think Exposing names through Me Too will have a positive effect on society

अमर उजाला पोल: #MeToo के माध्यम से नाम उजागर करने का समाज पर पड़ेगा सकारात्मक असर

Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think Exposing names through Me Too will have a positive effect on society

सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन 'मी टू अभियान' में शिकायतों की सूची में रोज कई लोगों के नाम जुड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर माह में ही देश में करीब 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें अधिकांश मामले ऐसे हैं जो अब तक सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं। 

विज्ञापन


#MeToo ने उस समय जोर पकड़ा जब पिछले कई वर्षों से फिल्मों से गायब रहीं पूर्व मिस इंडिया और फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता वापस आईं और उन्होंने नाना पाटेकर पर कई आरोप लगा दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह दस साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। पिछले महीने एक इंटरव्यू में तनुश्री ने अपनी आपबीती सुनाई थी। इस खुलासे ने तो मानों जैसे पीड़िताओं को हिम्मत देने का काम किया क्योंकि बहुत सी महिलाओं ने अपने आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या #MeToo के माध्यम से नाम उजागर करने का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 2,580 वोट मिले। इनमें 51.74 फीसदी (1,335 वोट) पाठकों ने माना कि #MeToo के माध्यम से नाम उजागर करने का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जबकि 48.26 फीसदी (1,245 वोट) पाठकों ने कहा कि #MeToo के माध्यम से नाम उजागर करने का समाज पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed