फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Tipu Sultan's birth anniversary celebration by Karnataka govt is a wrong descion

अमर उजाला पोलः टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का कर्नाटक सरकार का फैसला गलत

Sun, 22 Oct 2017 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 22 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Tipu Sultan's birth anniversary celebration by Karnataka govt is a wrong descion

टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर कर्नाटक में विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी राज्य सरकार के 10 नवंबर को टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के कार्यक्रम का विरोध कर रही है। बीजेपी टीपू को 'अत्याचारी' बताते हुए कह रही है कि कांग्रेस यह काम अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे में भाजपा नेता और केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का एक खत भी सामने आया है। यह खत उन्होंने सिद्धारमैया के सचिव को लिखा है जिसमें कहा गया है कि टीपू सुल्तान से संबंधित किसी कार्यक्रम में उनको ना बुलाया जाए। हेगड़े इससे पहले 2016 में भी मैसूर के राजा रहे टीपू सुल्तान का जन्मदिवस मनाने का विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं सिद्धारमैया ने इन विरोधी स्वरों का बचाव करते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देश ने चार युद्ध लड़े और उन चारों में टीपू ने हिस्सा लिया था।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का कर्नाटक सरकार का फैसला सही है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 8084 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 38.35 फीसदी यानि 3100 पाठकों ने माना कि राज्य सरकार का यह फैसला सही है। जबकि 57.84 फीसदी पाठक यानि 4676 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 3.81 फीसदी यानि 308 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed