{"_id":"5ab7a4cc4f1c1b21578b6754","slug":"amar-ujala-poll-the-influence-and-interference-of-social-media-has-increased-in-everyday-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: रोजमर्रा की जिंदगी में Social Media का प्रभाव और दखल बढ़ गया है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: रोजमर्रा की जिंदगी में Social Media का प्रभाव और दखल बढ़ गया है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Mar 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में तेजी से बढ़ रहे स्मार्टफोन यूजर्स के इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर गूगल ने हाल ही में एक सर्वे किया है। गूगल के इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत के 80 फीसदी इंटरनेट यूजर्स यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं जिनमें सभी उम्र वर्ग के यूजर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
गूगल ने इसकी जानकारी भारत में यूट्यूब के 10वें साल पूरे होने के खास मौके पर आयोजित Brandcast 2018 इवेंट में दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के करीब 85 प्रतिशत इंटरनेट यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं जिनमें 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के यूजर्स हैं। ये बातें गूगल के साउथ ईस्ट एशिया और भारत के वाइस प्रसिडेंट राजन आनंदन ने कही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया थी कि केवल मोबाइल पर वीडियो देखने वालों की संख्या हर महीने 225 मिलियन का आंकड़ा पार कर रही है और वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है। 2020 तक ऑनलाइन वीडियो उपभोक्ताओं की कुल संख्या 500 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में Social Media का प्रभाव और दखल बढ़ गया है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 1,955 वोट मिले। इनमें 92.74 फीसदी (1,813 वोट) पाठकों ने माना कि रोजमर्रा की जिंदगी में Social Media का प्रभाव और दखल बढ़ गया है, जबकि 7.26 फीसदी (142 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में सोशल मीडिया का प्रभाव और दखल बढ़ा नहीं है।