{"_id":"59663dd64f1c1b744e8b47ee","slug":"amar-ujala-poll-the-government-work-being-done-against-terrorism-is-not-enough","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः आतंकवाद के खिलाफ सरकार के काम पर्याप्त नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः आतंकवाद के खिलाफ सरकार के काम पर्याप्त नहीं
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 साल पुरानी बात है। साल 2000 में पहलगाम बेस कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार थी। अभी पुराने जख्म भरे भी नहीं थे कि आतंकियों ने फिर से नए जख्म दे दिए।
विज्ञापन
सोमवार रात गुजरात से आई एक बस को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। इसको लेकर अमर उजाला ने अपने पोल में पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त है?'
विज्ञापन
अमर उजाला पोल में कुल 13351 पाठकों ने हिस्सा लिया। पोल में 3138 पाठकों यानि कि 23.5 फीसदी ने माना कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त है। 3138 पाठकों ने हां में जवाब दिया। वहीं 9816 यानि कि 73.52% पाठकों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किया जा रहा काम पर्याप्त नहीं है। 397 पाठकों (2.97%) ने हां या नहीं किसी विकल्प को नहीं चुना।
विज्ञापन