फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: Social media can not give Congress victory

अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया नहीं दिला सकता कांग्रेस को जीत

Tue, 04 Sep 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: Social media can not give Congress victory

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट की चाह रखने वाले अपने नेताओं के सामने एक कड़ी शर्त रख दी है। कांग्रेस ने कहा कि जो नेता टिकट का सपना देख रहे हैं उनको अपने फेसबुक लाइक्स बढ़ाने होंगे, ट्विटर पर भी उनके कितने फॉलोवर्स होने चाहिए कांग्रेस ने ये भी तय कर दिया है। कांग्रेस ने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे नेता जो टिकट चाहते हैं उनके फेसबुक लाइक्स कम से कम 15000 होने चाहिए। ट्विटर पर भी ऐसे नेताओं के फॉलोवर्स की संख्या 5000 से कम न हो।

विज्ञापन


इसके साथ-साथ कांग्रेस ने ये शर्त भी रखी है कि नेताओं को मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी ट्वीट्स को लाइक और रीट्वीट करना होगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस इस बार उम्मीदवार तय करने के मामले में भाजपा से बढ़त लेना चाहती है। कांग्रेस की घोषणा के अनुसार इस माह की 20 तारीख तक कांग्रेस प्रदेश में लगभग 70 से 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। इन सीटों में वे सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार 5 से 6 बार से चुनाव हारती आ रही है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सोशल मीडिया ही दिला सकता है कांग्रेस को जीत?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4173 वोट मिले। इनमें 30.29% फीसदी (1264 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया ही दिला सकता है कांग्रेस को जीत, जबकि 69.71 फीसदी (2909 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया नहीं दिला सकता कांग्रेस को जीत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed