{"_id":"5c83d19abdec221446317825","slug":"amar-ujala-poll-social-media-and-whatsapp-should-not-be-trusted-time-of-examination-and-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: परीक्षा और चुनाव के समय पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भरोसा नहीं करना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: परीक्षा और चुनाव के समय पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भरोसा नहीं करना चाहिए
Sat, 09 Mar 2019 08:15 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 09 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पेपर लीक को लेकर चल रही फर्जी समाचार पर है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि बोर्ड को वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो मिले हैं जो विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र उनके पास होने का फर्जी दावा कर रहे हैं। सीबीएसई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या परीक्षा और चुनाव के समय पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भरोसा करना चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में 86.49 फीसदी (3,053 वोट) पाठकों ने माना कि परीक्षा और चुनाव के समय पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भरोसा नहीं करना चाहिए, जबकि 13.51 फीसदी (477 वोट) पाठकों कहा कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन