फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: Slite change is appearing in Muslim Male fraternity about teen talaq

अमर उजाला पोल: मुस्लिम मर्द समाज में तीन तलाक के प्रति बदल रहा है माहौल

Sun, 30 Apr 2017 08:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 30 Apr 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: Slite change is appearing in Muslim Male fraternity about teen talaq
पोल

तीन तलाक का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सुर्खियों में है। शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज के लोगों से गुजारिश की थी कि वे तीन तलाक के मसले का राजनीतिकरण न करें। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा के खराब प्रभावों से मुस्लिम महिलाएं सीधा प्रभावित हो रही हैं। यह समाज में व्याप्त एक ऐसी बुराई है जिसका नुकसान हमारी मुस्लिम बहनों को उठाना पड़ता है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि तीन तलाक से गुजर रही हमारी मुस्लिम बहनों को बचाने के लिए उसी समाज से लोग सामने आएंगे।

विज्ञापन



इस खबर पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल करके पाठकों से पूछा कि 'क्या मुस्लिम मर्द समाज में तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ माहौल बन रहा है ?' इस पोल में कुल 3024 पाठकों ने भाग लिया। पोल के जवाब में 65.84 फीसदी (1991वोट) पाठकों ने माना  कि मुस्लिम मर्द समाज में तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ माहौल बन रहा है। वहीं 31.22 फीसदी यानी 944 पाठकों का मानना है कि मुस्लिम मर्द समाज में तीन तलाक को लेकर कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है।  जबकि 2.94 फीसदी यानी 89 पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed