{"_id":"588891fd4f1c1b5222cf4314","slug":"amar-ujala-poll-shahrukh-promotional-stunt-is-responsible-of-death-during-raees-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 'रईस' के प्रमोशन के दौरान फैन की मौत के लिए शाहरुख का 'स्टंट' जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 'रईस' के प्रमोशन के दौरान फैन की मौत के लिए शाहरुख का 'स्टंट' जिम्मेदार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस के प्रोमोशन के लिए मुंबई से ट्रेन के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके चाहने वालों का स्टेशन पर तांता लग गया। हालात ऐसे हो गए कि भीड़ बेकाबू हो गई कि इस वजह से एक फैन की मौत हो गई।
विज्ञापन
अक्सर ऐसा होता है कि शाहरुख को अपने सामने देख फैन काबू नहीं रख पाते और हादसे का शिकार हो जाता है और इसी बात का अमर उजाला के पोल में जिक्र भी किया गया। पोल में मुद्दा उठाते हुए सवाल किया गया कि रईस के प्रमोशन के दौरान हुई मौत का जिम्मेदार कौन? क्या इस हादसे के लिए शाहरुख का प्रमोश्नल स्टंट जिम्मेदार था या सरकार की अनदेखी। या फिर प्रशंसकों के अति उत्साह की वजह से एक व्यक्ति की जान गई।
विज्ञापन
सबसे अधिक 53.88 फीसदी (3,805) पाठकों ने माना कि शाहरुख का प्रमोश्नल स्टंट ही इस बड़े हादसे के लिए जिम्मेदार है। 31.92 फीसदी (2,254) पाठकों की नजर में प्रशंसकों का अति उत्साह इसका कारण है, वहीं 14.20 फीसदी (1,003) पाठकों ने सरकार की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। कुल पोल में 7,062 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन