{"_id":"582afba24f1c1b59368febbc","slug":"amar-ujala-poll-rich-people-are-facing-more-problems-after-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पीएम के नोटबंदी के फैसले से गरीब नहीं अमीरों की उड़ी नींद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पीएम के नोटबंदी के फैसले से गरीब नहीं अमीरों की उड़ी नींद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
poll
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी फैसले के बाद अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां केंद्र सरकार कह रही है कि इस फैसले से काला धन रखने वालों की नींद उड़ गई है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने आम जनता को पैसे निकालने और बदलने में हो रही परेशानियों को सामने रखते हुए सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। विपक्ष ने 16 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस बीच हर जगह बहस छिड़ी हुई है कि इस फैसले से गरीब परेशान हो रहे हैं या अमीर। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता की राय जानने के लिए पोल किया। हमने पाठकों से सवाल पूछा, 'नोटबंदी के मोदी सरकार के फैसले से सबसे ज्यादा कौन परेशान है?'
विज्ञापन
हमारे ऑनलाइन पोल में 16,674 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 65.93 फीसदी यानी 10,994 पाठकों ने माना कि पीएम मोदी के इस फैसले से अमीर ज्यादा परेशान हो रहे हैं। 34.07 फीसदी यानी 5,680 पाठकों ने माना की गरीबों को सरकार के इस फैसले के बाद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन