{"_id":"580608d04f1c1b726b703795","slug":"amar-ujala-poll-religious-intensions-will-play-main-role-in-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: यूपी चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास, नहीं धर्म होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: यूपी चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास, नहीं धर्म होगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच चुनावी साल में अयोध्या फिर सुर्खियों में छा गया है। राम के नाम पर जनता का दिल जीतने की कोशिशों में तेजी देखी जा रही है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार रामायण सर्किट के लिए खजाना खोल रही है, वहीं अखिलेश सरकार भी राम के नाम पर भाजपा को वॉकओवर देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा अयोध्या आ रहे हैं, तो सोमवार को ही अखिलेश यादव कैबिनेट ने रामनगरी के रामकथा संकुल में प्रस्तावित रामलीला थीम पार्क में काम शुरू करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे पर लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में जय श्रीराम का उद्घोष किया था, वह केवल रामलीला तक सीमित नहीं था। सियासी हल्कों में इसके दूरगामी अर्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों की राय जानने के लिए सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश में चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास नहीं धर्म होगा? इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए, जिसमें पहला है हां, दूसरा नहीं और तीसरा कह नहीं सकते। इस पोल में कुल 5,039 पाठकों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
सबसे अधिक पाठकों ने पहले विकल्प को चुना है, जिसमें 58.50 फीसद यानी 2,948 का मानना है कि यूपी चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास नहीं बल्कि धर्म होगा। 36.93 फीसद यानी 1,861 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना है जिनका मानना है कि चुनाव में धर्म नहीं विकास का मुद्दा उठाया जाएगा, वहीं 4.56 फीसद यानी 230 पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते को चुना है।