{"_id":"589da7ea4f1c1b7b3737833d","slug":"amar-ujala-poll-raincoat-comment-on-manmohan-do-not-break-dignity-of-pm-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मनमोहन पर रेनकोट तंज, पीएम पद का अपमान नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मनमोहन पर रेनकोट तंज, पीएम पद का अपमान नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह पर विवादित बयान एक राजनीतिक तूल बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस बयान पर कांग्रेस की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा है। हालांकि, पीएम मोदी के इस बयान को उनके कैबिनेट मंत्री सही ठहरा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बचाव करते हुए कहा कि गांधी परिवार का कांग्रेस के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपमान किया है जिनमें लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, आईके गुजराल, नरसिम्हा राव, चंद्रशेखर जैसे पीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में कई सारे घोटाले और गड़बड़िया हुई लेकिन, उनकी छवि पर कभी कोई दाग नहीं लगा, बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई उनसे सीखे। अब पीएम मोदी के बयान के बाद गरिमा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी सवाल को अमर उजाला ने अपने पोल में भी पूछा। पोल सवाल है कि मनमोहन रेनकोट में नहाते थे' कहकर मोदी ने क्या पीएम की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया?
विज्ञापन
पोल में कुल 12,154 फीसदी पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 58.37 फीसदी (7,094) पाठकों के मुताबिक मोदी ने बयान देकर पीएम की गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं किया है। 40.15 फीसदी (4,880) पाठकों की नजर में मोदी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। वहीं 1.48 फीसदी (180) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन