फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Rahul Gandhi speech at congress Plenary Session party position will not strengthen

अमर उजाला पोल: कांग्रेस अधिवेशन में दिए राहुल गांधी के भाषण के बाद भी पार्टी की स्थिति नहीं बदलेगी

Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Rahul Gandhi speech at congress Plenary Session party position will not strengthen
amar ujala poll

रविवार (18 मार्च) को कांग्रेस अधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने समापन भाषण को बड़े जोश के साथ संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करने पर पूरा जोर दिया। उन्होंने देश के मौजूदा हालातों की तुलना महाभारत से की थी, और कहा कि 'हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ था जिसमें एक तरफ कौरव सत्ता के नशे में चूर थे तो वहीं पांडव बड़े ही विनम्र थे। आज भाजपा भी सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ती है जो कि एक सच्चाई का संगठन है और जिससे देश को बहुत उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव के भी संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक दीवार है जिसे मैं तोड़कर रहूंगा। हम इज्जत और प्यार से दीवार तोड़ेंगे। हम संगठन से जुड़े आखिरी कार्यकर्ताओं को भी अवसर देंगे।' 
विज्ञापन



इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से क्या देश में पार्टी की स्थिति में मजबूती आएगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,297 वोट मिले। इनमें 40.76 फीसदी (1,344 वोट) पाठकों ने माना कि कांग्रेस अधिवेशन में दिए राहुल गांधी के भाषण से पार्टी की स्थिति में मजबूती आएगी, जबकि 59.24 फीसदी (1,953 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कांग्रेस अधिवेशन में दिए राहुल गांधी के भाषण के बावजूद पार्टी की स्थिति नहीं बदलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed